Jaunpur News पाकिस्तानी जेल में बंद मछुवारों की रिहाई के लिए सांसद ने लिखा पत्र

आशीष श्रीवास्तव
0


मछलीशहर निवासी एक मछुआरे की जेल में हो चुकी है मौत


विगत तीन वर्ष से अधिक समय से पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय मछुवारों को वापस लाए जाने के लिए भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि विकासखंड मछलीशहर के नंदापुर बसीरहा निवासी चार मछुवारों को भूलवश पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश करने पर वहां की नौसेना ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें से एक मछुआरे की वहीं मौत भी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, नंदापुर बसीरहा निवासी सुरेश कुमार बिंद, लालमनि बिंद, विनोद कुमार और नीरज कुमार 3 दिसंबर 2021 को जीवकोपार्जन के लिए गुजरात गए थे। वहां वे नाव से समुद्र में मछली पकड़ने का कार्य कर रहे थे। 8 फरवरी 2022 को मछली पकड़ते समय वे सीमा भूलकर पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में चले गए, जहां उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस घटना से परिजनों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। परिजन लगातार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली। हाल ही में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर संतोष कुमार सत्या से मिलने के बाद परिजनों की पीड़ा सांसद तक पहुँची।

सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्री को पत्र लिखकर पकड़े गए आठ भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जेल से अविलंब मुक्त कराने की मांग की है।

इस संबंध में सांसद ने बताया कि कुल आठ मछुआरे पकड़े गए थे, जिनमें दो सुल्तानपुर, एक भदोही और पाँच जौनपुर के निवासी थे। इनमें से घुरहू नामक मछुआरे की पाकिस्तान की जेल में मौत हो चुकी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top