सड़क हादसे में शहीद सिपाही को नम आंखों से विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

आशीष श्रीवास्तव
0


जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के विशुनपुर गांव में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब सड़क दुर्घटना में मृत सिपाही विवेक यादव का शव गुरुवार शाम उनके पैतृक आवास पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।



सिपाही के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उमड़ पड़े। इस दौरान सिकरारा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस सम्मान के बीच माहौल बेहद भावुक हो गया और परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं।

इसके बाद सिपाही विवेक यादव के पार्थिव शरीर को नगर के रामघाट ले जाया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सिपाही की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top